आगरालीक्स…(18 November 2021 Agra News) जरूरी खबर…आगरा मे भगवान टाकीज से सिकंदरा तक कल हाइवे रहेगा पूरी तरह से बंद. आने—जाने वाले सभी वाहनों पर रहेगी रोक. जानिए क्या है वजह…रूट डायवर्जन जारी
आगरावासियों के लिए जरूरी खबर है. कल यानी 19 नवंबर शुक्रवार को आगरा का भगवान टाकीज से लेकर सिकंदरा तक हाइवे बंद रहेगा. यहां जाने और आने वाले सभी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी. यातायात पुलिस द्वारा इसके लिए रूट डायवर्जन भी जारी किया गया हे. बता दें कि कल यानी शुक्रवार को गुरु नानकदेव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सुबह से ही कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ऐसे में शुक्रवार सुबह सात बजे तक कार्यक्रम समाप्त होने तक ये मार्ग बंद रहेगा.

विभिन्न गुरुद्वारों पर अनेक धार्मिक आयोजन
सिक्खों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी जिनका कि 552 प्रकाश पर्व 19 नवंबर को संपूर्ण विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. इसी कड़ी में आगरा में केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वावधान में केंद्रीय स्तर पर प्रात 10 से दोपहर 2.30 तक मुख्य आयोजन होगा. साथ ही साथ गुरूद्वारा शाहगंज,लोहा मंडी,शहीद नगर सहित शाम को गुरूद्वारा सदर बाजार को शाम को 7.30 से रात्री 9.30 बजे तक कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी समन्वयक बंटी ग्रोवर ने दी.
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर मुख्य कार्यक्रम
गुरूद्वारा गुरु के ताल पर मुख्य कार्यक्रम शाम को 5 बजे से रात्रि 10बजे तक होगा. मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गुरूद्वारा गुरु के ताल पर मनोहारी विधुत साज सज्जा की जाएगी. इस वर्ष प्रदूषण को देखते हुए आतिशबाजी बहुत ही कम की जाएगी, जो भी होगी वह प्रदूषण रहित ही की जाएगी. गुरूद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी एवं श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह समूह गुरु नानक लेवा संगत को भाग लेने की अपील की. गुरूद्वारा माईथान पर पार्किंग बी पी ऑइल मिल पर होगी.