आगरालीक्स…(18 November 2021 Agra News) इंडिया आगे निकल रहा है और भारत पीछे रह गया…आगरा में इस सवाल का जवाब दिया है महिला सशक्तिकरण पर टॉक शो में…
स्पाइसी शुगर संस्था ने आयोजित किया टॉक शॉ
इंडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत पीछे रह गया। समाज में नैतिक पतन का ही नतीजा है जिसके कारण घर-परिवार के सामान्य या झूठे आरोपों के झगड़े थाने और कोर्ट कचहरी में पहुंच रहे हैं। बच्चों के विवाह के समय माता-पिता का कर्तव्य है कि लड़के की नौकरी का पैकेज ही नहीं उसका स्वभाव और चरित्र भी देखें। होटल डबल ट्री हिल्टन में स्पाइसी शुगर द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित टॉक शो में यह बात मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कही। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और तलाक जैसे विषयों की कानूनी बारिकियों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कुछ शव्दों के हेर फेर ही एफआईआर को खराब कर देते हैं।

महिलाओं को बनाए उनके अधिकार
महिलाओं को उनके अधिकार के साथ दायित्व भी बताए। कहा कि जेल में महिला कैदियों में 80 फीसदी दौरानी जिठानी होती हैं, दहेज हत्या आदि मामलों के कारण पहूंची हैं। दोषी को सजा मिलना जरूरी है, लेकिन किसी गलत को फंसाना भी अन्याय है। कहा कि प्रेम विवाह गलत नहीं, लेकिन यह किसी षड़यंत्र के तहत नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से अपनी समस्याओं को भी साझा किया और उनके निवारण भी जानें। संचालन संस्था की संस्थापिक पूनम सचदेवा ने किया। स्वागतरेखा महेन्द्रू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिंह बघेल की धर्मपत्नी मधु बघेल, बबिता चौहान, डॉ. रंजना बंसल, वंदना भदौरिया, रानी सिंह, एकता गोयल, हरप्रीत चौपड़ा, किरन लाल, वीना सचदेवा, पूजा कोचर, नम्रता जसौरिया, शशि बंसल, निधि जैन आदि उपस्थित थीं।
