Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Traffic Jam in Water works crossing in Agra
बिगलीक्स

Traffic Jam in Water works crossing in Agra

आगरालीक्स …आगरा में भीषण जाम में लोग फंस गए, छुटटी के दिन रविवार शाम को वाटर वक्र्स से भगवान टॉकीज तक जाम लग गया। जाम में पर्यटकों की गाडी भी फंस गई। जवाहर पुल पर रात तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई, उन्हें घंटों जाम में फंसा रहना पडा।
एक नवंबर को भाई दूज पर लगा था जाम
मंगलवार को भाई दूज पर सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का लोड बढ गया, दोपहर होते होते वाटर वकर्स चौराहे से लेकर सुल्तानगंज की पुलिया तक जाम लग गया। कुछ ही देर में सैकडों वाहन जाम में फंस गए और वाहनों की लाइन लंबी होती चली गई। जाम के हालत इस कदर बिगड गए कि दो पहिया वाहनों के निकलने के लिए भी रास्ता नहीं था।

जिसे जहां जगह मिली, गाडी बढा दी
भीषण जाम से निकलने के लिए जिसे जहां जगह मिली वहां अपनी गाडी फंसा दी। इससे हाईवे के साथ ही लिंग रोड बल्केश्वर, कमला नगर, यमुना किनारा रोड, लगडे की चौकी, पालीवाल पार्क रोड पर जाम लग गया।

जिला जेल में सुबह से बहनों की भीड
जिला जेल आगरा पर बंदियों से मिलने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 11 बजे तक दो बार में 600 बहनों ने भाईयों के तिलक किया। बंदियों से मिलने का समय शाम चार बजे तक था। एक अनुमान के तहत पांच हजार बहनों ने अपने भाईयों की भाई दूज की। सुरक्षा के लिए दो डिप्टी जेलर, 18 बंदी रक्षक, रिजर्व बंदी रक्षक, एक महिला कांस्टेबल, एक होमगार्ड को तैनात किया गया है। बाहर की सुरक्षा के लिए थाना हरीपर्वत पुलिस की मदद ली गई है। थाना हरीपर्वत के एक एसआई, चार कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल को भी तैनात किया गया है।
सोनपपड़ी की ही अनुमति
शासन के निर्देश पर सिर्फ सोनपपड़ी को ही अंदर आने दिया गया। दो बंदी रक्षकों द्वारा खाने पीने का सामान जांचा जा रहा था। जो मिठाई लाएं हैं, पहले उसे बहन को खिलाया गया, मिठाई के सही होने के बाद ही उन्हें जेल में मिठाई के साथ प्रवेश दिया गया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!