आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra News) आगरा में धनतेरस पर सुबह से ही खनक रहे बर्तन. फोटोज में देखिए कसेरट बाजार से लेकर विशाल शेारूम और कॉलेनियों की दुकानों पर भी खूब बर्तन बिक रहे…
सुबह से ही खनक रहे बर्तन
धनतेरस पर आज सुबह से ही बर्तन बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है. 250 रुपये किलो से लेकर 450 रुपये किलो में बर्तनों की एक से बढ़कर एक रेंज खरीदी जा सकती है। पारंपरिक कसेरट बाजार से लेकर चर्च रोड के विशाल शोरूम और कॉलोनियों की दुकान में इस बार खूब बर्तन खनकने की उम्मीद है।

धनतेरस के लिए आई नई रेंज
पारंपरिक बर्तन: बदले हुए डिजाइन के साथ
क्रॉकरी आदि: दर्जनों प्रकार, नए रंग रूप में
स्टैंड आदि: रसोई को व्यवस्थित रखने को
बिजली उपकरण: ग्र्रिंलग, बार्बेक्यू,
अन्य सामान: नई वैराइटी के प्रेशर कुकर, फ्राई पैन, डीप फ्राई पैन, खाने को सुरक्षित रखने के नए तरह के बर्तन, खाने को परोसने के बर्तन, पकाने के लिए तमाम वैराइटी, कटलरी सेट, रसोई के छोटे-छोटे सामान को सुरक्षित रखने को आकर्षक डिब्बों का सेट

आधुनिकता का रंग
धनतेरस के शगुन के बर्तन के साथ ही इंडक्शन स्टोव, किचिन चिमनी, मिक्सर जूसर, टोस्ट मेकर, सैंडविच मैकर, वाटर प्यूरीफायर, डिनर सैट, टी सैट आदि भी दुकानों की र्शो ंवडो में सजे हैं। अव्वल गुणवत्ता की स्टील के मैट फिनिश प्रोडक्ट्स भी बाजार में छाए हुए हैं। डिनर सैट, लैमन सैट, जग, सर्विंग सैट, बाल्टी सहित ढेरों 350 रुपये से लेकर चार हजार रुपये की रेंज में हैं। कैसरॉल, नॉन स्टिकवेयर और प्रेशर कुकर के विभिन्न साइज भी दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। तरह तरह के फ्राई पैन, खाने को परोसने वाले आकर्षक बर्तन, रसोई में काम आने वाले विभिन्न तरह के स्टैंड भी दुकान पर शोभा बढ़ा रहे हैं।

बाजारों का हाल
किनारी बाजार धनतेरस के लिए सजधज कर तैयार है। दुकानें सजा दी गई हैं। बाजारों में नए-नए डिजाइन के बर्तनों की भरमार हैं। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन सजे हैं। ग्राहकों को कई प्रकार के लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं।
कसेरट बाजार में मंगलवार दोपहर से ही भीड़ शुरू हो गई। वहीं दुकानदार भी खरीदारों के बजट के अनुसार एक से बढ़ कर एक रेंज दिखाते हुए मिले। ज्यादा मूल्य का सामान खरीदने की स्थिति में अच्छी खासी छूट की पेशकश दी गई। नए जमाने के बर्तनों की मौजूदगी के बावजूद भगौना, बाल्टी जैसे पारंपरिक बर्तनों को भी खूब खरीदार मिले।
यहां दिख रही चमक
किनारी बाजार, काश्मीरी बाजार, चौबेजी का फाटक, नमक की मंडी, सेव का बाजार, एमजी रोड, शाहगंज, कमलानगर, लोहामंडी, राजपुर चुंगी, बल्केश्वर, राजामंडी, पथवारी, यमुना पार