आगरालीक्स…दुखद घटना, अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत की सूचना. पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन. 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश थे सवार
देश के लिए आज बेहद दुखभरी खबर है, अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत की सूचना है. हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा है. इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे जिनके निधन की खबर भी मीडिया रिपोर्ट में हैं. टेकआफ के 9 मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमानअहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर एयर इंडिया का विमान टेकआफ हुआ. लेकिन 9 मिनट बाद ही 625 फीट की ऊंचाई पर विमान क्रैश हो गया. यहा विमान लंदन के लिए जा रहेा था जिसमें 242 यात्री सवार थे. इनमें दो पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे. इस विमा हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया. यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है. फिलहाल एनडीआरएफ की भी टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है.