आगरालीक्स…आगरा में महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा का प्रोग्राम कैंसिल. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पर्यटन विभाग ने लिया निर्णय….आगरा किला में होना था आयोजन
आगरा किला में गुरुवार शाम को होने वाले महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा का आयोजन कैंसिल कर दिया गया है. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद पर्यटन विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है. गुरुवार शाम को आगरा किला में विजय दिवस के रूप में भरतपुर के अजेय महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा की गूंज होनी थी. आगरा किला के जहांगीर महल में इस आयोजन की भव्य तैयारियां भी कर ली गई थीं. दोपहर बाद पर्यटन विभाग ने अहमदाबाद विमान हादसे के कारण इस आयोजन को कैंसिल कर दिया है. ये होना था आयोजनकार्यक्रम में महाराजा सूरजमल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका और रागिनी प्रस्तुत करने की तैयारी थी. बम नृत्य ब्रज का रसिया भी होना था. इसकी प्रसतुति के लिए कलाकारों की दो टीमों का चयन किया गया था. मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवरी सिंह थे. इस प्रोग्रा के लिए एएसआई की ओर से शाम 7 बज से रात 10 बजे तक की परमिशन मिल गई थी. लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पर्यटन विभाग ने इसे कैंसिल कर दिया है.