हाथरसलीक्स…दुखद, प्रॉपर्टी डीलर बेटे का शव देखते ही मां की हार्ट अटैक से मौत. घर से एक साथ उठीं मां और बेटे की अर्थियां. छाया मातम
आगरा से सटे हाथरस जिले के सादाबाद से दुखदभरी खबर आई है. यहां प्रॉपर्टी डीलर युवक की मौत हो गई. शव जब घर पहुंचा तो बेटे का शव देखकर मां को सदमा लगा और हार्ट अटैक से मां की भी मौत हो गई. मां और बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया. बुधवार को एक साथ मां बेटे की अर्थियां उठीं और अंतिम संस्कार हुआ.घटना हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव की है. यहां 41 साल के राजकुमार उर्फ राजू रहते थे. राजकुमार प्रॉपर्टी डीलर थे. मंगलवार शाम को राजकुमार के अचानक सीने में दर्द उठा. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी सादाबाद ले गए जहां से आगरा रेफर कर दिया गया. आगरा में देर रात इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई. रात को जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राजवती देवी को गहरा आघात लग गया. कुछ ही क्षणों में उनकी भी मौत हो गई. बुधवार सुबह एक ही घ्ज्ञर से मां और बेटे की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया.