आगरालीक्स… आप टैक्स देते हैं, उसका लाभ कौन ले रहा है, अब यह अहसास लोगों को होगा। रेलवे टिकट पर सबसे ऊपर लिखा है कि क्या आप जानते हैं आपके किराए का 43 फीसद देश के आम नागरिक वहन करते हैं।
देश में टैक्स जमा करने वालों की संख्या कम है। वहीं, आए दिन आयकर छापे में टैक्स चोरी के मामले भी पकडे जा रहे हैं। इससे वे लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं जो सालों से ईमानदारी से टैक्स दे रहे हैं। इन्हें सम्मान देते हुए रेलवे ने नया प्रयोग किया है। रेलवे टिकट के माध्यम से टैक्स देने वाले लोगों को सम्मान देते हुए रिजर्वेशन टिकट पर सबसे ऊपर क्या आप जानते हैं आपके किराए का 43 फीसद देश के आम नागरिक वहन करते हैं! लिखा गया है।
समझ नहीं सके लोग
अक्सर लोग रिजर्वेशन टिकट में कंफर्म है या नहीं और कोच व बर्थ की संख्या देखते हैं। इस दौरान कुछ लोगों की नजर टिकट पर पडी तो वे सोच में पड गए। हमारे एक सिटीजन जर्नलिस्ट डीएन दुबे ने इलाहाबाद से आगरा की रिजर्वेशन टिकट मेल की है। इसमें उन्होंने टिकट पर लिखी गई लाइनों को इंकित किया है और वे भी उत्सुक हैं कि यह क्या माजरा है !
Leave a comment