आगरालीक्स… आगरा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ वीनेश जैन ने कहा कि अमेरिका, यूरोप के साथ मेट्रो शहरों की तर्ज पर आगरा में इंस्ट्रावस्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस) गाइडेड एंजियोप्लास्टी की शुरूआत की है। शनिवार को पुष्पांजलि इंस्टीटयूट आॅफ कार्डिये साइंस विभाग में डॉ वीनेश जैन ने बताया कि अभी तक एंजियोग्रापफी के दौरान कॉरोनरी आर्टरीज में ब्लॉकेज की इमेज ही पता चलती थी। यह ब्लॉकेज किस कारण से है, इसका आकार क्या है और किस आकार के स्टेंट की जरूरत है। यह डॉक्टर को अनुमान से करना पडता था, इसके चलते कॉम्पलीकेशन भी होते थे। साथ ही स्टेंट के बाद भी परेशानी बनी रहती थी। मगर, अब अमेरिका, यूरोप की तरह देश के चुनिंदा शहरों में आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी की सुविधा दी जा रही है। आगरा में यह सुविधा पुष्पांजलि इंस्टीटयूट आॅफ कार्डिये साइंस में शुरू की गई है। जिससे मरीजों को अत्याधुनिक इलाज मिल सके, एंजियोप्लास्टी के बाद कोई समस्या न आए।
कास्ट पहले की एंजियोप्लास्टी के बराबर
डॉ वीनेश जैन ने बताया कि सरकार ने स्टेंट के रेट सीमित कर दिए हैं, इससे एंअजियोप्लास्टी के कॉस्ट में 30 से 40 हजार रुपये कम हुए हैं। इसी तरह अत्याधुनिक आईवीयूएस से एंजियोप्लास्टी कराने पर पहले की एंजियोप्लास्टी के बराबर ही खर्चा आएगा।
Leave a comment