आगरालीक्स… आगरा का एक दिसंबर का प्रेस रिव्यू, एक दिसंबर से नए दिशा निर्देश,

आगरा में एक दिसंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
देव दीपावली पर जगमग काशी, दमक उठी कान्हा की नगरी। पीएम मोदी ने कहा किसानों को छलने वाले ही फैला रहे कृषि कानूनों पर भ्रम, सरकार ने किसानों को आज बातचीत के लिए बुलाया, आंदोलनकारियों का दिल्ली के संपर्क मार्ग भी रोकने का एलान। हरियाणा की करीब 100 खाप पंचायतों के साथ देश भर के किसान नेता सिंधु बार्डर पर पहुंचे, आंदोलन खत्म करने को 31 मुकदमे। यूपी में शादी समारोह के संबंध में जारी रहेंगे निर्देश, जिलाधिकारी विशेष परिस्थितियों में लगा सकते हैं नाइट कर्फ्यू। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा अगस्त तक 30 करोड लोगों को लग जाएगा टीका, सख्ती अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करें सभी राज्य। बाबा आम्टे की पोती ने की खुदकुशी, जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के पिता ने कहा बेटी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल।

शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र पांच दिसंबर को दिए जाएंगे। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के पैर की हडडी टूटी। दिल्ली में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच 800 रुपये में, यह 2400 रुपये में थी। न्यूयार्क में 21 दिसंबर से टीकाकरण की तैयारी। आगरा सहित 11 एमएलसी सीटों पर मतदान आज, निजी लैब में कोरोना की जांच दर नए सिरे से होंगी तय। यूपी में हर रोज दो किलोमीटर हाईवे का निर्माण। सोने में चार साल की सबसे बडी गिरावट, सुप्रीम कोर्ट का आदेश नोटा के ज्यादा वोट पर चुनाव हो रदृद। आज से पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य। पहलवान सुशील कुमार अपनी ही संस्था में फर्जीवाडे के शिकार।

अमर उजाला आगरा में नहीं लगेगा कोई नया प्रतिबंध। डीएम प्रभु एन सिंह ने की अपील, करें कोरोना से बचाव
परमिट देहात का और शहर में दौड रहे आटो।
सडक के कटों पर हादसे, हर 48 घंटे में तीन की मौत, आगरा में 46 कट चिन्हित।

दैनिक जागरण कोरोना के 66 नए केस, नवंबर में 1998 केस
आगरा का एक्यूआई 270, हवा की गुणवत्ता खराब
एमएलसी चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान

हिंदुस्तान बसपा पार्षदों ने मेयर नवीन जैन पर लगाया भेदभाव का आरोप, घर के बाहर प्रदर्शन। मेट्रो के लिए खंभे हटाने का काम शुरू, कैमरे भी हटाए।
कल से चलेगी पंजाब और झेलम एक्सप्रेस
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/