लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश शासन ने 15 आईपीएस और 52 पीसीएस अधिकारियों को तबादले किए हैं
डीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल
शासन ने जिन आईपीएस के तबादले किए हैं, उसमें डीआईजी औऱ एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस एसके भगत को चित्रकूट धाम बांदा से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया। सुल्तानपुर में तैनात विपिन कुमार मिश्रा का चित्रकूट डीआईजी के रूप में तबादला किया गया है। आईपीएस राकेश प्रकाश सिंह को सीतापुर से मिर्जापुर का डीआईजी बनाकर भेजा गया है।
पीएसएस अफसर भी बदले, प्रशिशुओं की भी तैनाती
शासन ने 52 पीसीएस अधिकारियों में फेरबदल के साथ नई तैनाती दी है। इसमें दिव्या सिंह और अभय सिंह को आगरा, प्रीति तिवारी को अमेठी, सौरभ यादव को पीलीभीत, हरीशंकर लाल को अंबेडकर नगर, विपिन कुमार द्वेदी को अयोध्या, पूनम गौतम को कानपुर देहा विक्रम सिंह राघव को इटावा में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को नई तैनाती दी गई है।
।