आगरालीक्स…आगरा में हादसा. ट्रेवल्स बस असंतुलित होकर मंदिर में घुसी. नशे में था चालक. बस में थी सवारियां….पढ़ें पूरी खबर…
आगरा में एक ट्रैवल्स की बस रात को सवारियोंं को लेकर बिजली घर से जयपुर के लिए चली थी. चालक बस को लेकर ईदगाह चौराहे से निकल रहा था. इस बीच बस असन्तुलित होकर मंदिर में घुस गई, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया. इस पर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बस चालक को पकड़ लिया. पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बस चालक को पकड़ लिया; थाना प्रभारी निरीक्षक रकाबगंज ने बताया चालक को पकड़ लिया गया है. वह नशे में था. जिला अस्पताल में मेडिकल करा दिया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है बस में काफी संख्या में सवारियां थीं.