आगरालीक्स… आगरा में ईद पर देश दुनिया में शांति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ईद की बधाई के साथ पौधे भेंट किए गए। समाजिक कार्य और जनचेतना के काम में जुटी श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने ईद पर गले मिलकर बधाई देने के साथ पौधे भेंट दिए। साथ ही ईद से पौध रोपण की शुरूआत करते हुए साल भर पौधे लगाने और जो पौधे लगे हुए हैं उन्हें बचाने का संकल्प दिलवाया।
बुधवार को ईद पर ताजमहल स्थित मस्जिद, ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में नमाज के बाद गले मिलकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी सस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने अपनी टीम के साथ ईद की बधाई देने के साथ ही पौधे दिए। पांच पौधे देकर ईद की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया। साथ ही पौधे लगाने के लिए अपील की विश्व पर्यावरण दिवस ईद पर सकल्प ले एक वृक्ष एक परिवार का संकल्प ले और उसकी परवरिश करें
ईद की बधाई संग पौध रोपण का संकल्प लेने वालों में नसीम अहमद,डॉ मोहम्मद जमीर, नितिन उपाध्याय,अमित सिंह,मोहम्मद हनीफ,अरमान,मोहम्मद साजिद,नकुल सारस्वत,अमन सारस्वत,सोनू शर्मा,रवि सिसोदिया आदि