आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर कपल ने एक उदाहरण पेश किया है, अपने बच्चों की पढाई के लिए डॉक्टर गांव में प्रैक्टिस नहीं करना चाहते, इससे इतर डॉक्टर कपल ने फतेहाबाद में नर्सिंग होम खोला, इनका बेटा हार्दिक गुप्ता नीट में यूपी में चौथे और देश में 22 वें नंबर पर आया है।
आगरा के फतेहाबाद निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति गुप्ता और ईएनटी सर्जन डॉ. हर्षवर्धन गुप्ता के बड़े बेटे हार्दिक गुप्ता की नीट में 22 वीं रैंक आई है, वह स्कूल के समय से मेधावी हैं, अभी होमी भाभा रिसर्च सेंटर में ओलंपियार्ड में शामिल होने गए हुए हैं, एनटीएसई सहित कई एग्जाम क्लिर कर चुके हैं। डॉ हर्षवधन का कहना है कि डॉक्टरों का तर्क है कि गांव में प्रैक्टिस करेंगे तो उनके बच्चों की परवरिश और पढाई नहीं हो सकेगी लेकिन ऐसा नहीं है। इसके लिए इच्छाशक्ति चाहिए, आप गांव में रहकर भी मरीजों की सेवा और अपने बच्चों का करियर संभाल सकते हैं।

अनुराग गौतम की 39 वीं रैंक
एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट 2019 का बुधवार दोपहर में रिजज्ट घोषित किया गया। इसमें आगरा के कमला नगर के के ब्लॉक निवासी इंजीनियर रविंद्र गौतम और अनुपम गौतम के बेटे अनुराग गौतम की नीट में यूपी में 5 वीं और आल इंडिया रैंक 39 आई है। इसके साथ ही आगरा के 20 छात्रों की नीट में अच्छी रैंक आई है।
भाई बहन की जोडी और मां का हौसला
अनुराग गौतम की बहन स्वाति गौतम का 2017 में सलेक्शन हुआ था वे देहरादून से एमबीबीएस कर रही हैं। उनकी मां अनुपम गौतम ने बताया कि स्वाति और अनुराग दोनों को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, यह आज पूरा हो गया। भाई बहन में बहुत लडाई होती थी, एक दूसरे में कॉम्पटीशन भी अधिक है, बहन का चार बार के प्रयास में सलेक्शन हुआ था लेकिन अनुराग ने 10 वीं के बाद से ही तैयार शुरू कर दी थी, उनका पहली बार में ही सलेक्शन हो गया।