आगरालीक्स आगरा में हैलीवीन नाइट पर घोस्ट यानी भूत फोटो शूट चैलेंज ट्रेंड में रहा। रात में युवाओं ने भूत बनकर लिफ्टमांगी, रूफ टॉप कैफे में भूत का मुखौटा लगाकर अर्थी लेकर पहुंचे, इसके बाद जमकर मस्ती की।
आगरा सहित दुनिया भर में 31 अक्टूबर को हैलोबीन पार्टी मनाई गई। रूट टॉप कैफे में लाइव बैंड की प्रस्तुति के साथ ही युवक युवती भूत का मुखौटा पहनकर पहुंचे, एक दूसरे को चाकलेट दी। इसके साथ ही बैंड की लाइव प्रस्तुति पर जमकर मस्ती की।

ghostphotoshootchallenge in Agra.
फोटोग्रापफर्स क्लब आफ आगरा द्वारा हैलोवीन नाइट पर सोशल मीडिया पर ghostphotoshootchallenge in Agra हैडटैग के साथ फोटो साझा किए। रात में भूत बनकर लिफ्ट मांगते हुए फोटो अपलोड किए। इसके साथ ही भूत के लिवाज में कई फोटो अपलोड किए।
कालोनियों से लेकर होटलों में हैलोवीन पार्टी
आगरा में कालोनियों से लेकर होटलों में युवक युवतियों ने हैलोवीन पार्टी बनाई, यह यूरोप में साल का अंतिम दिन होता है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन दिवंगत आत्माएं जमीन पर आती हैं, ये जमीन पा ना रह जाएं, इसके लिए लोग भूत का मुखौटा पहनकर पार्टी करते हैं। इस आत्माओं की पूजा भी की जाती है। पहले यह यूरोपियन देश में ही मनाई जाती थी लेकिन अब आगरा जैसे शहरों में भी हैलोवीन पार्टी मनाई जा रही है।