आगरालीक्स.. आगरा में पॉश कॉलोनियों में कोठी में चोरी करने वाला गैंग होटल में रह रहा था, चार अरेस्ट, ताला चाबी बनाने के बहाने कोठी में चोरी का बडा खुलासा।
आगरा के कमला नगर थाने की पुलिस ने जगदीश, पहलवान सिंह निवासी योगी कृपा छपरा भाटा रोड अमरोली जिला सूरत गुजरात, तीरथ सिंह थाना पलसूद जिला बड़वानी और निर्मल सिंह निवासी वार्ड 12 चिकलीघर थाना पलसूद जिला बड़वानी मध्य प्रदेश को अरेस्ट किया है। ये पॉश कॉलोनियों में ताले की चाबी बनाने के नाम पर चोरी करते थे, पिछले दिनों गिरोह ने विजय नगर कॉलोनी की एक कोठी में चोरी की थी। वे कॉलोनी में ताला चाबी बनवाने के लिए आवाज लगा रहे थे महिला ने अलमारी की चाबी बनाने के लिए बुलाया था । शातिरों ने उसे बातों के जाल में उलझाने के बाद बहाने से कमरे से बाहर भेज दिया । इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकालकर ले गए थे ।
ऐसे करते थे चोरी
ताला चाबी गैंग पॉश कॉलोनियों में आवाज लगाता था, दोपहर के समय घर में महिलाएं ही अकेली रहती हैं, वे चाबी बनाने के लिए कोठी में चले जाते थे। चाबी बनाने के बाद महिला को कमरे से बाहर निकालने के लिए अपने हाथ को पेचकस से घायल कर देते । उससे हाथ में लगाने को दवा मांगते । महिला जैसे ही कमरे से बाहर जाती वह तिजोरी से रकम निकाल लेते थे । वहीं दूसरा तरीका अलमारी में चाबी तोड़ने का होता था । डुप्लीकेट चाबी बनने के बाद उसे तिजोरी या अलमारी के लाक में तो़ड़ देते थे । महिला को किचन से तेल लाने के बहाने भेज देते । इसी बीच कैश और ज्वैलरी निकाल लेते थे।