Saturday , 6 December 2025
Home आगरा Tribute paid to late former CM Kalyan Singh in Agra#agranews
आगरायूपी न्यूज

Tribute paid to late former CM Kalyan Singh in Agra#agranews

आगरालीक्स…(28 August 2021 Agra News) आगरा में उठी मांग. कल्याण सिंह के नाम पर हो शहर के मुख्य मेट्रो स्टेशन का नाम. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित हो

राष्ट्रीय क्रांति पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
आगरा में बनने वाले मुख्य मेट्रो स्टेशन का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाए, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर परिसर में कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह विचार आज संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के आगरा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत ने पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम द्वारा प्रदेश के विकास और राम मंदिर के लिए किए गए कार्य आज किसी से छिपे नहीं है। उन्होंने इसके लिए सत्ता को भी ठोकर मार दी थी।

आदर्शों पर चलेगी पार्टी
उन्होंने भाजपा की योगी सरकार से मांग की कि आगरा में बनने वाले मुख्य मेट्रो स्टेशन का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाए तो यह आगरा के लोगों के लोगों के लिए भी बड़ा सम्मान होगा। पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव के लिए कार्य किया। बाबूजी ( कल्याण सिंह) सच्चे मायनों में पिछड़े वर्ग के मसीहा थे। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी सदैव उनके आदर्शों पर चलती रहेगी।

शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
इससे पूर्व शहीद स्मारक के समीप पूर्व सीएम कल्याण सिंह के चित्र पर पार्टी पदाधिकारियों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखा और उनके आदर्शों परचलने का संकल्प लिया। इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष आदेश कुमार, पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सावन देवी, बीना पालीवाल, सुनील राजपूत मंडल प्रभारी, ठाकुर डिंपल, अनीता सैनी, सनी गोला, भावना सिंह, वायु राजपूत आदि थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

error: Content is protected !!