आगरालीक्स… आगरा में आप बैंक खाते से रुपये निकलने, बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग की एफआईआर घर बैठे दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए अपने मोबाइल पर यूपी कॉप एप डाउनलोड कर लें, यूपी पुलिस के एप के माध्यम से आनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।
https://play.google.com/store/apps/details?id=uttarpradesh.citizen.app&hl=en_US
यूपी पुलिस ने साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड, बाइक चोरी चैन स्नेचिंग सहित 27 तरह की सुविधाओं के लिए यूपी कॉप एप लांच किया है। इस एप को अपने एंड्राइड मोबाइल पर डाउनलोड कर लें, इसके बाद घर बैठे आप साइबर क्राम, बैंक फ्राड, बाइक चोरी सहित अन्य केस में आनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। एडीजी टेक्निकल सर्विसेजे आशुतोष पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है, यूपी कॉप एप से आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया जा सकेगा।
एफआईआर की आनलाइन ट्रैकिंग
मुकदमा दर्ज कराने के बाद आनलाइन नजर भी रखी जा सकेगी, यूपी कॉप एप पर एफआईआर की आनलाइन ट्रैकिंग कर सकेगे, तीन दिन में पुलिस कार्रवाई करेगी।
50 हजार बार एप डाउनलोड
मीडिया न्यूज के अनुसार यूपी कॉप एप लांच होने के 24 घंटे में 50 हजार बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसे बहुत आसान बनाया गया है, एप आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से काम करेगा, एफआईआर दर्ज होने के बाद मोबाइल और ईमेल पर डिटेल भेजी जाएगी।