आगरालीक्स…अपनी आंखों का रखें ख्याल…आगरा में विश्व दृष्टि दिवस पर डॉक्टरों ने दिया आंखों की नियमित जांच, नेत्र रोगों की समय पर पहचान और दृष्टि की सुरक्षा का संदेश. खेल और रैली के माध्यम से किया जागरूक
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आगरा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट्स एलुमनाई एसोसिएशन ने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के दौरान नागरिकों और सुबह की सैर पर आए लोगों को आंखों की देखभाल, दृष्टिहीनता से बचाव, नियमित नेत्र-जांच तथा नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से बताया गया कि समय पर जांच और उपचार से कई नेत्र रोगों के कारण होने वाली दृष्टि-हानि को रोका जा सकता है. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. एसके सत्संगी, डॉ. सुनीता पंजवानी और डॉ. सतीश वर्मा उपस्थित रहे. रैली का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शुक्ला, सचिव डॉ. शेफाली मजूमदार, संयुक्त सचिव डॉ. अमित सिंह और संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह ने किया. डॉ. संचित गुप्ता, डॉ. ईशान यादव, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. अशोक राणा, डॉ. निधि राणा और डॉ. शिप्रा गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की.
आईएमए भवन पर हुई सीएमई
शाम को आईएमए भवन में आयोजित सीएमई कार्यक्रम में आंखों की प्रमुख बीमारियों और उनकी रोकथाम पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुए। AOAA अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शुक्ला ने काला मोतिया (ग्लूकोमा) से होने वाली क्षति तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला. एसोसिएशन की सचिव डॉ. शेफाली मजूमदार ने कॉर्निया से संबंधित बीमारियों और उसकी देखभाल के आवश्यक पहलुओं पर जानकारी दी. डॉ. मनोज गौतम ने मधुमेह के रोगियों में डायबिटिक रेटिनोपैथी से बचाव और दृष्टि सुरक्षित रखने के उपाय बताए. शाम के कार्यक्रम में आईएमए आगरा प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पास्ट प्रेसीडेंट डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. मुनीश्वर अग्रवाल और डॉ. शमशेर सिंह, डॉ सिकरवार, डॉ अंजना तिवारी, डॉ रिधिमा रावत, डॉ निकिता शर्मा चिकित्सक मौजूद रहे. डॉ. शेफाली मजूमदार ने आभार जताया. संचालन डॉ प्रेरणा उपाध्याय ने किया.
महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों ने खेल के माध्यम से किया जागरूक
विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में आगरा की महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा एक अनूठे और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से लोगों को आँखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की ऊर्जावान शुरुआत एक रोमांचक पिकलबॉल खेल के साथ हुई. जिसका उद्देश्य खेलों में रुचि को बढ़ावा देकर आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर करना है. वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ निशि पचौरी ने संदेश दिया कि एक स्वस्थ जीवन शैली और नियमित शारीरिक गतिविधियाँ न केवल हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखती हैं, बल्कि हमारी आँखों की रोशनी और समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं.
इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ स्निग्धा सेन ने myopia के विभिन्न आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में चर्चा की. रेटिना विशेषज्ञ डॉ Chikiirsha Jain ने myopia की कारण पर्दे या रेटिना पर होने वाली समस्याओं के बारे में बताया. डॉ वाणी अग्रवाल,डॉ अवन्ति गोयल,डॉ सुनीता पंजवानी, डॉ मनीषा गुप्ता ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि आज के डिजिटल युग में बच्चों में मायोपिया (पास की नजर कमजोर होना) की समस्या महामारी की तरह बढ़ रही है. इस अवसर पर महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनुभि पहाड़िया, डॉ अंकिता मित्तल, डॉ प्रियांगी सेन, डॉ सुरुचि जैन, डॉ नेहा जैन, डॉ सिंपी राजपाल, डॉ अनु जैन इत्यादि, चिकित्सा कर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.