आगरालीक्स.. आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए दीवारों पर पीएम मोदी और ट्रंप की पेंटिंग, जयपुर के जौहरी बाजार की तरह से खेरिया मोड के बाजार को सजाया जा रहा है। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक करीब 15 किलोमीटर में रोड और उसकी दीवारों को एक जैसे रंग में रंगने का काम चल रहा है। दुकानों को पीले और क्रीम कलर में रंगा गया है।
आगरा में 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मलेनिया के साथ आ रहे हैं, वे यहां शाम को खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से कार से शिल्पग्राम तक आएंगे और ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए कडे इंतजाम किए गए हैं, तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, अमेरिकी की एडवांस टीम भी सुरक्षा के इंतजामों की जांच कर रही है।
दीवारों पर पेंटिंग, सजने लगा खेरिया बाजार
खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते और बाजारों को सजाने का काम शुरू हो चुका है। दीवारों पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पेटिंग बनाई गई है, ये दोनों हाथ मिलाते हुए दिखाए गए हैं, इस पर लिखा है आई यू, इस तरह की पेटिंग दीवारों पर बनाई जा रही हैं। खेरिया एयरपोर्ट के बाहर के बाजार को जयपुर के जौहरी बाजार की तरह सजाया गया है, दुकानों पर रंग से लेकर बोर्ड भी एक की आकार के हैं, तिरंगे रंग की लाइट लगाई गई हैं।