आगरालीक्स… आगरा के कैंट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही मरीज को नीचे उतारा और टीटीई ने मुंह से सांस देने लगा, यात्री के शरीर में हरकत आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस तरह टीटीई ने यात्री की जान बचा ली।
गुरुवार को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के एस-3 कोच में ग्वालियर से आगरा आ रहे यात्री शमीम अहमद निवासी ग्वालियर को सीने में तेज दर्द हुआ। उनकी सांस उखडने लगी। यात्रियों ने शमीम को तडपते देखा तो कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। सुबह 11 बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची स्टेशन पर मौजूद टीटीई आफताब पहुंच गए। डॉक्टर आते इससे पहले ही उन्होंने शमीम के मुंह पर मुंह रखकर सांस दी। इससे शमीम 50 को कुछ राहत महसूस हुई। यात्री को रेलवे अस्पताल भेज दिया गया। पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि टीटीई ने बेहतर कार्य किया है। अवॉर्ड के लिए उनका नाम फॉरवर्ड किया गया है।