आगरालीक्स.. आगरा में पासपोर्ट बनाने के लिए साल में दो बार ही अप्वाइंटमेंट मिलेगा, इसके बाद एक साल बाद नंबर आएगा, आवेदकों की संख्या बढने पर नई व्यवस्था लागू की गई है।
आगरा में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बिजली घर से पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। यहां आवेदकों की संख्या लगातार बढ रही है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पासपोर्ट के आवेदन करने पर अप्वाइमेंट दिया जाएगा, इसमें दिन और समय भी दर्ज होगा, अप्वाइंटमेंट के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले आवेदन को पहुंचना होगा। इस दिन पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंच पाए तो 90 दिन में री अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। लेकिन इसके बाद भी आप नहीं पहुंचे तो एक साल बाद नंबर मिलेगा।

गुम और नवीनीकरण में नहीं आएगी समस्या
पासपोर्ट गुम होने और नवीनीकरण के लिए आवेदकों को सत्यापन को लेकर परेशान नहीं होना होगा, दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया की जाएगी।