आगरालीक्स.. आगरा स्मार्ट सिटी की बारिश ने पोल खोल दी, यूपी सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद चौधरी उदयभान सिंह अपने घर पहुंचे तो कॉलोनी में पानी भरा था, पानी में होकर उन्हें जाना पडा। वहीं, शहर का इससे भी बुरा हाल है, रविवार को हुई बारिश के बाद शहर के तमाम हिस्से और सडक पानी में डूब गए। बारिश थमने के बाद इन कॉलोनियों में नारकीय हालात हैं।
रविवार को किश्तों में बारिश हुई, दोपहर दो बजे के बाद तेज बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया, सडकें डूब गई। दयालबाग, सिकंदरा सहित कई कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया। इससे लोग रात तक जूझते रहे, बारिश का पानी निकलने के बाद इन कॉलोनियों में नाली की गंदगी सडकों पर आ गई है।

मंत्री की कॉलोनी पानी में डूबी
यूपी सरकार में आगरा से चौधरी उदयभान सिंह और डॉ जीएस धर्मेश राज्यमंत्री बने हैं, वे शनिवार को आगरा आए, उनका स्वागत किया गया। उनके आने से पहले ही तेज बारिश हो गई। स्वागत समारोह के बाद वे हसनपुरा पहुंचे, यहां पानी भरा हुआ था, इसके फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।