Friday , 14 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Two brothers drowned in Yamuna on Ganga Dussehra, woman also died in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Two brothers drowned in Yamuna on Ganga Dussehra, woman also died in Agra#agranews

आगरालीक्स…(20 June 2021 Agra News) आगरा में गंगा दशहरा पर बड़ी घटना. यमुना में डूबे दो सगे भाई. एक महिला की भी मौत…

बल्केश्वर घाट पर गए थे नहाने
आगरा में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा हो गया. बल्केश्वर घाट पर यमुना में नहाने गए दो सगे भाई नदी में डूब गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थाना कमलानगर के बल्केश्वर घाट पर गिरीश (9) और रौनक (10) पुत्र मोनू रविवार सुबह यमुना में नहाने के लिए गये थे. इस दौरान दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए. बताया जाता है कि दोनों यमुना में गेंद से खेल रहे थे. इस दौरान गेंद निकालने के चक्कर में एक भाई यमुना में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए दूसरा भाई आया तो वह भी डूब गया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने रौनक को तो यमुना से निकाल लिया लेकिन दूसरे बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया. इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रौनक को सीधे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया है. उसके भाई गिरीश की तलाश अभी जारी है. दोनों बच्चों के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

चंबल में डूबी महिला की मौत
वहीं पिनाहट के विप्रावली के चंबल नदी घाट पर एक महिला नहाते समय नदी में डूब गई. दो घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि थाना सिंधी नगला टूंडला निवासी राम जसो पत्नी प्रेम शंकर अपने मायके पिनाहट आई हुई थी. रविवार को वह चंबल नदी घाट पर गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए गई थी. इस दौरान वह नहाते समय गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. वहां मौजूद लोगों ने गोताखोरों को इसकी जानकारी दी. लेकिन तब तक महिला डूब गई. बाद मेें करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

error: Content is protected !!