आगरालीक्स…। आगरा के बाह में रास्ते के विवाद में दो चचेरे भाइय़ों की गोली मारकर हत्या। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में भगदड़।
घटना बाह के खेडा राठौर चित्तरपुर में हुई है। पुलिस के मुताबिक खेत की ओर जाने वाले रास्ते को लेकर महेश औऱ दिनेश की हत्या की गई है। दोनों चचेरे भाई थे और फसल की सिंचाई कर रहे थे, तभी गांव का कल्याण सिंह पक्ष आ गया। दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। मृतक पक्ष का आऱोप है कि कल्याण सिंह पक्ष की ओऱ से की गई फायरिंग में महेश और दिनेश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है।