आगरालीक्स… आगरा के एक होटल में चल रहे जुआ को सिपाहियों ने लूट लिया, दो सिपाही को सस्पेंड कर दिया है, एक चौकी इंचार्ज का रुपये लेते हुए का वीडियो वायरल हुआ है।
बालूगंज क्षेत्र के एक होटल में 15 अगस्त को जुआ चल रहा था, बालूगंज पुलिस को जुआ की जानकारी हुई, उन्होंने होटल में छापा मारा और जुआ खेलते हुए शहर के बडे कारोबारी मिल गए, वहां कैश भी था। आरोप है कि पुलिस कर्मी जुआ से 50 हजार का कैश लूट कर ले आए।
बालूगंज के चौकी इंचार्ज को मामले की जांच दी गई, उनकी जांच के आधार पर दोनों आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि बालूगंज चौकी के सिपाही रविंद्र गौतम व मुरारी को निलंबित किया गया है। कोई पीड़ित सामने नहीं आया। वादी नहीं था इसलिए कोई मुकदमा नहीं लिखा गया। दोनों सिपाहियों को जोन से बाहर भेजने की तैयारी है। सीओ सदर उदयराज ने बताया कि इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल
शनिवार को चौकी इंचार्ज का भी एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में उनके हाथ में सौ-सौ रुपये के नोट हैं। ढाई हजार रुपये गिनकर वह किसी को दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। चौकी इंचार्ज का मीडिया से कहना है कि वीडियो छह-सात माह पुराना है। उन्होंने कोई सामान मंगाया था। ढाई हजार रुपये स्टाफ को इस बात के लिए दिए थे। चौकी इंचार्ज तो नहीं बोल रहे मगर थाने में चर्चा यही है कि वीडियो निलंबित सिपाहियों ने वायरल किया है। सिपाहियों को शक है कि उनके खिलाफ कार्रवाई चौकी इंचार्ज के कहने पर की गई है। वे तो फंस गए। उनके पास भी साक्ष्य हैं। दूसरे को कैसे बच जाने दें। सीओ सदर उदयराज का मीडिया से कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। इस संबंध में पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं है। चौकी इंचार्ज से पूछा गया है कि मामला क्या है।
इंटरनेट फोटो