आगरालीक्स आगरा में बैंक मैनेजर अपनी पत्नी के साथ स्कूटर से सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने से जा रहे थे, बदमाशों ने पर्स लूटा, उनकी पत्नी सडक पर 50 मीटर तक पर्स के साथ घिसटती चली गईं, बेखौफ बदमाश पर्स लूट कर फरार हो गए।
शनिवार रात करीब आठ बजे पुष्पांजलि बाग, दयालबाग निवासी संजीव सूद बैंक ऑफ बड़ौदा कमला नगर ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर हैं। वे अपनी पत्नी बिट्टू के साथ कॉसमास मॉल से शॉपिंग कर स्कूटर से अपने भाई के घर घटिया आजम खां जा रहे थे। सेंट पीटर्स के पास बाइक सवार बदमाशों ने बिट्टू के साथ से पर्स छीना। उन्होंने पर्स नहीं छोडा तो बदमाशों ने लात मारकर उन्हें स्कूटर से सड़क गिरा दिया। लेकिन उन्हें पर्स नहीं छोडा, एक बदमाश ने उनका पर्स पकड लिया और उसके साथी ने बाइक लौटा दी, वे 50 मीटर तक सडक पर घिसटती रहीं, इसी दौरान पर्स छूट गया और बदमाश फरार हो गए।
मदद को कोई नहीं आया
संजीव सूद चीखते ही रह गए। कोई मदद को आता इससे पहले बदमाश भाग गए। पर्स ले गए। पर्स में ढाई हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल आदि सामान रखा हुआ था। जख्मी हालत में पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। घटना की तहरीर घटिया चौकी पर दी गई है। इस अंदाज में शहर में पहली वारदात नहीं है।
इंटरनेट फोटो