आगरालीक्स…आगरा में श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम। मंदिरों में भव्य फूल बंगले के साथ सजावट, श्रीराम कथा का पाठ। भंडारे का आयोजन…
हनुमान जी को चढ़ाए गए चोले
आगरा में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने के साथ भव्य श्रृंगार किए जा रहे हैं। कई मंदिरों पर तो श्रृंगार और फूल बंगले का कार्यक्रम कई दिन से चल रहा था, जिसे आज पूरा किया गया।
हनुमान मंदिरों के आसपास भक्तों की भीड़
लंगड़े की चौकी पर स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य फूल बंगले के साथ विविधि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में भक्तों के दर्शन की लाइन लगी हुई हैं।
सेंट जोंस कालेज पर लगा भक्तों का जमावड़ा

सेंट जोंस कॉलेज स्थित मुख्य मंदिर पर भव्य सजावट के साथ फूल बंगला सजाया गया है। मंदिर में सुबह से ही दर्शन करने वालो का तांता लगा हुआ है। पीछे स्थि पंचमुखी मंदिर पर भी भव्य श्रंगार के साथ कई कार्यक्रम् आयोजित किए गए हैं।
शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भव्य कार्यक्रम
बेलनगंज स्थित पंचमुखी मंदिर, राजामंडी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, कालीबाड़ी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में स्थित हनुमानजी की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों के आसपास भंडारो का आयोजन किया गया है।