आगरालीक्स.. आगरा में दर्दनाक हादसा, तीसरी मंजिल से गिरने से दो की मौत। एक गंभीर।
आगरा की विजय नगर कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग बन रही है। इस बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। सोमवार दोपहर में तीसरी मंजिल से तीन मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में दो की मौत हो गई, एक ही हालत गंभीर है।
40 फीट ऊंची दीवार पर काम कर रहे थे मजदूर
मीडिया जानकारी के अनुसार विजय नगर स्थित अभिनंद मैरिज होम तिराहा पर एक पुरानी आटा मिल है. बताया जाता है कि यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था और यहां पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे. 40 फीट ऊंची दीवार पर तीन मजदूर लकड़ी के तख्ते को हटा रहे थे तभी असंतुलन बिगड़ने पर तीनों नीचे आ गिरे. इनमें एक मजूदर सीधे नीचे गिरा जबकि दो मजदूरों का सिर गार्डर से टकरा गया. इन दोनों की मौत हो गई जबकि सीधे गिरने वाला मजदूर घायल हो गया. मरने वाले मजदूरों के नाम 20 वर्षीय मोनू निवासी बल्केश्वर और 60 वर्षीय बृजलाल निवासी मध्य प्रदेश है.