नईदिल्लीलीक्स….वैश्विक बाजार में तेजी का असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार शानदार मजबूती के साथ खुला।
अमेरिका में राहत पैकेज से बाजारों में उत्साह
अमेरिका में 1,9 लाख करोड़ डालर के राहत पैकेज से दुनियाभर के बाजारों में उत्साह नजर आया। सुबह साढ़े नौ बजे बीएसई सेंसेक्स 471 अंक की उछाल के साथ 49,571 के अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी इंडेक्स भी 139 अंक की बढ़त के साथ 14, 668 रुपये के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स आधा फीसदी और स्मालकैप इंडेक्स तीन चौथाई फीसदी की बढ़त पर रहा। बीएसई में सिर्फ टेलीकॉम और मेटल इंडेक्स लाल निशान पर नजर आए। ऑटो, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबस ने सवा से डेढ़ फीसदी तक की छलांग लगाई।
तीन कंपनियों के शेयर लाल निशान पर
बीएसई सेंसेक्स पर सिर्फ तीन कंपनियों के शेयर ही लाल निशान पर नजर आए, जबकि 27 शेयरों मे तेजी रही। भारतीय एयरटेल के शेयर 2.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 543.85 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा सिर्फ हिन्दुस्तान यूनीलिवर और डाक्टर रेड्डीज लैब के शेयर ही कमजोर हुए हैं। दूसरी तरफ पावर ग्रिड के शेयर 3.26 की छलांग लगाकर 221.80 रुपये हो गए हैं। ओएनजीसी के शेयर 3.15 फीसदी की मजबूती के साथ 114.85 रुपये तक पहुंचे। अल्ट्राटेक सीमेंट, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और टेक महिन्द्रा के शेयरों में बढ़ोत्तरी हुई है।