आगरालीक्स….वैक्सीन का दिख रहा असर. कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट. गुरुवार को मिले दो संक्रमित
देश में जिस प्रकार कोरोना वायरस के आने के बाद कोरोना संक्रमण मरीज अधिक संख्या मिल रही थी. ठीक उसी प्रकार से कोरोना वैक्सीन आने के बाद कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी होनें लगी हैं. वहीं ताजनगरी में भी वैक्सीन का असर दिखने लगा है और डॉक्टरों की मंहनत का फल आज सामने आ गया हैं.कोरोना से बनी कोरोना चैन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होते ही मरीजों की संख्या में कमी होने लगी. बुधवार की तरह गुरुवार को भी कोरोना संक्रमण के दो ही मरीज मिले हैं.
दिसंबर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या को देखते हुए जनवरी में संक्रमण मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही हैं. ताजनगरी में 65 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है इससे लोगों में भी कोरोना का डर दूर होता जा रहा हैं.कोरोना मरीज की संख्या में कमी का कारण एक यह भी हैं कि ताजनगरी के लोगों में सर्तकता भी देखी जा रही है. लोग मास्क के साथ-साथ सैनेटाइजर का भी उपयोग कर रहे हैं और हाथों की साफ-सफाई पर भी ध्यान दे रहे हैं.