आगरालीक्स.. आगरा में मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए कोरोना पॉजिटिव दो छात्रों ने कोविड स्पेशल नीट दी। नीट का रिजल्ट 16 अक्टूबर को आ सकता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 13 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते नीट नहीं देने वाले छात्रों के लिए कोविड स्पेशल नीट आयोजित की गई। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला नगर में कोविड स्पेशल नीट में दो अभ्यर्थी शामिल हुए। सिटी कार्डिनेटर एसएस मिश्रा का कहना है कि एक अभ्यर्थी ने एनटीए से इस परीक्षा में शामिल होने की लिखित अनुमति ली थी, दूसरे अभ्यर्थी को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण परीक्षा में शामिल किया गया। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे की पाली में संपन्न हुई। नीट का रिजल्ट 16 अक्टूबर को घोषित हो सकता है।