आगरालीक्स …आगरा में यमुना एक्सप्रेस पर तेज स्पीड कार पुलिया से टकराई, हादसे में दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल हैं। चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे में सुबह नोएडा से आगरा के लिए कार आ रही थी, कार में पांच लोग थे। सुबह नौहझील मथुरा में माइल स्टोन 61 के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
दो महिलाओं की मौत
हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, कार सवार तीन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
29 जनवरी को यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में सिंगर शिवानी की मौत
29 जनवरी 2019 को आगरा आ रहीं एक बडी सिंगर शिवानी भाटिया की यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में मौत, उनकी कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी, हादसे में उनके पति निखिल भाटिया भी थे, उनकी हालत गंभीर है।
ग्रेटर नोएडा नोएडा निवासी शिवानी भाटिया (24) अपने पति निखिल भाटिया के साथ एक कार्यक्रम में परर्फोंम करने के लिए सोमवार को आईटेन कार से निकलीं थी। मथुरा के सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गईं,कार के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने पर गंभीर हालत में शिवानी भाटिया और उनके पति निखिल भाटिया को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात में शिवानी भाटिया की मौत हो गई, मौत की खबर से लोगों को बडा झटका लगा है।