आगरालीक्स… आगरा लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त रहेंगी, जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करा लिया है, उन्हें रिफंड किया जाएगा। कोहरे के कारण पहले आगरा लखनऊ इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनें 18 फरवरी तक निरस्त की गईं थी, मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
कोहरे के चलते आगरा लखनऊ इंटरसिटी 31 मार्च तक निरस्त रहेगी,
सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस 30 मार्च तक दोनों रूटों पर निरस्त रहेगी
पटना कोटा एक्सप्रेस हर शुक्रवार और कोटा पटना एक्सप्रेस हर शनिवार को निरस्त रहेगी