Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स Unfolde double murder, got posting reward, Announces Agra SSP
बिगलीक्स

Unfolde double murder, got posting reward, Announces Agra SSP

pree
आगरालीक्स
 …..आगरा के खंदारी क्षेत्र में लेदर कारोबारी और उनकी पत्नी की न्रशंस हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। एसएसपी ने पुलिस टीम का मनोबल बढाने के लिए व्हाटस एप पर मैसेज दिया है कि हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों को वे जहां चाहेंगे वहां पोस्टिंग दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है, हत्याकांड के सात दिन बाद भी हत्यारों का पता नहीं चल सका है। कारोबारी की पत्नी ऊषा ग्रोवर की सिम मिलने के बाद पुलिस को एक लाइन मिली है, अब उसी दिशा में जांच की जा रही है।
फ्रेंडस शू कंपनी, हींग की मंडी के संचालक अवनीश ग्रोवर ( 70 साल) थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी स्थित हनुमान चौराहे के पास (मंजू केमिस्ट और इमेजिंग सेंटर के बगल की कोठी) अपनी पत्नी ऊषा ग्रोवर, बेटे गिरीश ग्रोवर और उनकी पत्नी रिचा ग्रोवर व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। 14 नवंबर की रात अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी ऊषा ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी, रविवार सुबह दोनों के शव गैराज में मिले। ऊषा ग्रोवर के मुंह में पॉलिथिन ठूंसने के बाद टेप लगा हुआ था, हाथ और पैरों को भी टेप लगाकर बांध दिया गया था।
shoe 4सिम से तलाश रहे सुराग
अवनीश ग्रोवर के मोबाइल की सिम घर में मिली थी, 20 नवंबर को ऊषा ग्रोवर की सिम सेंट जॉर्जेज स्कूल के पास मिली है। जहां सिम मिली है वहां नाला बुढान सैयद में सफाई कर्मचारी और जूता कारीगर रहते हैं। जबकि इसी के पास खटीकपाडा है, यहां फलवाले और चमडे का काम करने वाले रहते हैं। पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police arrested six thieves of an interstate gang…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े 6 चोर..एक दिन पहले ही दिल्ली में ज्वैलरी...

error: Content is protected !!