आगरालीक्स…#आगरा की #यूनिवर्सिटी में अब ई लाइब्रेरी के रूप में तब्दील होगा केंद्रीय पुस्तकालय…साफ्टवेयर से होगा पुस्तकों का आदान—प्रदान
कुलपति विनय कुमार पाठक ने सोमवार शाम को पालीवाल पार्क परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया और पुस्तकालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर पुस्तकालय की दशा सुधारने और दिशा निर्धारित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए.

कुलपति ने निम्न महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए
- पुस्तकालय का यथाशीघ्र डिजिटलाइजेशन किया जाएगा और उसे ई लाइब्रेरी के रूप में परिणत किया जाएगा ।
- सोल ( SOUL ) सॉफ्टवेयर को तत्काल प्रभावी रूप से प्रारंभ किया जाए और पुस्तकों का आदान-प्रदान इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाए ।
- सभी कर्मचारियों हेतु कंप्यूटर प्रशिक्षण अनिवार्य होगा ।
- पुस्तकालय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर यूसी शर्मा अपने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में इंटर्न के रूप में सहयोग करने के लिए भेजेंगे और सभी विद्यार्थी अध्ययन के अतिरिक्त पुस्तकालय को व्यवस्थित करने में सहयोग देंगे ।
- सोल सॉफ्टवेयर प्रारंभ करने के लिए आवश्यक बारकोड स्कैनर , प्रिंटर और अन्य आवश्यक उपकरणों को तत्काल खरीदने के निर्देश जारी कर दिए हैं ।
- यदि कोई विद्यार्थी ई रिसोर्स चाहता है तो एक पोर्टल बनाकर उसकी सहायता की जाएगी ।
- पुस्तकालय समिति का पुनर्गठन किया जाएगा और प्रत्येक विभाग से एक शिक्षक उसका सदस्य होगा ।
बैठक में प्रति कुलपति प्रोफ़ेसर अजय तनेजा प्रोफेसर संजीव कुमार प्रोफेसर वीके सारस्वत प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर प्रोफेसर उमेश चंद्र शर्मा प्रोफेसर मोहम्मद अरशद श्री जयप्रकाश डॉक्टर सुनील उपाध्याय सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।