Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Unsung Hero of Agra: Son feeds hungry people at night, father helps him
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Unsung Hero of Agra: Son feeds hungry people at night, father helps him

266

आगरालीक्स…आगरा में अनूठा प्रयोग. कोई भूखा न सोए, कोरोना काल में बेटा रात में सडकों पर तलाशता है ऐसे लोगों को जिन्हें खाना नहीं मिला, पिता करते हैं सहयोग…

कोरोनाकाल के दौरान कई लोगों का रोजगार चला गया तो कई लोगों का दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया. ऐसे में कई ऐसे अनसंग हीरो सामने निकलकर आए जो कि चुपचाप लोगों की मदद करने में जुट गए. कोई लोगों को खाना उपलब्ध करा रहा है तो कोई लोगों के उपचार में उनकी सहायता कर रहा है. आगरा में भी कई अनसंग हीरो हैं जो कि लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं. इनमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही है. वो खुलकर लोगों की सहायता करने में जुटे हैं. इसके लिए टीमें भी बनाई जा रही हैं.

गरीबों को खाना बांटते निखिल गर्ग

आगरा के अनसंग हीरो बने निखिल गर्ग
आगरा के निखिल गर्ग भी ऐसे ही एक नाम हैं. वर्ष 2020 में कोरोनाकाल के दौरान लोगों को परेशानी में देखा तो इन्होंने भी एक एनजीओ से जुड़ने का फैसला किया. दिल्ली की इस एनजीओ का नाम है फीडिंग इंडिया. निखिल गर्ग ने इस संस्था से जुड़े और इन्हें आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई. करीब 70 लोगों की टीम आगरा में गरीब, असहाय और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराने लगे. निखिल गर्ग ने आगरा के होटल्स, मैरिज होम, धर्मशालाओं से टाइअप किया और उनसे शादी के बाद बचने वाले खाने को लेने लगे.

हिमांशु अग्रवाल और निखिल गर्ग

गरीबों को बांटा शादी से बचा खाना
इन लोगों ने शादी से बचने वाले खाने को एकत्रित करना शुरू किया और इस खाने को गरीब लोगों में बांटने का सिलसिला शुरू कर दिया. फीडिंग इंडिया की ये टीम सुबह और शाम को दोनों टाइम खाना बांटने के लिए जाती. निखिल गर्ग का कहना है कि हम लोग दो टाइम खाना बांटते हैं एक तो सुबह सात बजे और दूसरा शाम को 8 बजे के बाद.

खाना बनाने के लिए हलवाई को रखा है
फीडिंग इंडिया से जुड़े निखिल गर्ग कहते हैं कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण कई साथी अभी अपने घर पर हैं. लेकिन हमने काम को बंद नहीं किया है. अभी भी मैं और हमारी टीम के प्रेसीडेंट हिमांशु अग्रवाल रोज भूखे लोगों को खाना खिलाने जाते हैं. उनका कहना है कि शादियां भी कम होने के कारण खाना हमें मैरिज होम से नहीं मिल रहा है. ऐसे में नि​खिल गर्ग खुद अपने खर्चे से गरीबों के लिए खाना बनवा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने एक हलवाई को भी रख लिया है. निखिल सुबह और शाम को दोनों टाइम खाना बनवाते हैं और खुद कार को ड्राइव कर अपने एक दो साथी के साथ गरीबों को खाना देते हैं. निखिल का कहना है कि हम लोग सुबह 600 रोटियां और सब्जी बनवाते हैं और उसे जरूरत के हिसाब से शहर के कई इलाकों में बांटने के लिए जाते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!