आगरालीक्स …आगरा में कल बीएड प्रवेश परीक्षा, 19 केन्द्र बनाए। बीएड करने के लिए भीड़ उमड़ती थी अब 7500 छात्र ही परीक्षा में हो रहे शामिल।
बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. एससी उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। पहली पाली की परीक्षा के लिए आठ बजे तक परीक्षार्थियों को केन्द्र पर पहुंचना होगा। केन्द्र पर मोबाइल लेकर आना प्रतिबंधित है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड की दो कॉपी के साथ-साथ अपना एक आईडी प्रूफ और एक फोटो लाना अनिवार्य होगा। फोटो वही होना चाहिए, जो आवेदन करने समय लगाया गया हो। परीक्षा के लिए जनपद में 15 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 7457 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी
30 पर्यवेक्षक, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और आठ केन्द्र प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। पर्यवेक्षक, केन्द्र प्रभारी केन्द्र प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही अपने साथ फोन रख सकेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति की जाएगी। पहली पाली प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक होगी और दूसरी पाली अपराहन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि पर फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि मथुरा में परीक्षा के चार केन्द्र बनाए हैं। इसमें लगभग दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।