आगरालीक्स… आगरा के यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के 1.24 लाख छात्रों का परिणाम आज दोपहर दो बजे घोषित किया जाएगा।
आगरा में यूपी बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा 64709 और 12 वीं की परीक्षा 35518 छात्रों ने दी थी। जिले के 171 केंद्रों पर नौ से 22 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी, आज दोपहर दो बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।
स्कूल में भी देख सकेंगे परिणाम
यूपी बोर्ड का रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही स्कूल में भी छात्र देख सकेंगे।