आगरालीक्स… आगरा में जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने के आरोपी पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी पर 10 हजार ईनाम घोषित करने की तैयारी। चारों दोस्तों ने भी मोबाइल किए बंद। लखनऊ तक पहुंचा मामला।
आगरा में 15 अप्रैल की रात को लखनऊ से लौटी बेटी को जूता कारोबारी रेलवे स्टेशन से अपनी कार से घर लेकर पहुंचा, शाहगंज के ऋषि मार्ग पर जूता कारोबारी ने अपने घर के बाहर कार रोकी, इसी दौरान पूर्व मंत्री उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी ने अपनी कार से जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कुचलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के जुटने पर वह कार लेकर भाग गया, हंगामा होने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं जा सका है।
लखनऊ तक पहुंचा मामला, दोस्तों के भी मोबाइल बंद
यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। पुलिस पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, उसके चार दोस्तों का पुलिस को पता चला लेकिन चारों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। पश्चिमपुरी पर उसकी दुकान है वह भी बंद चल रही है।
10 हजार रुपये का ईनाम घोषित करने की तैयारी
डीसीपी सिटी सूरज राय का मीडिया से कहना है कि शाहगंज पुलिस ने ईनाम घोषित करने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही दिव्यांश चौधरी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया जाएगा। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।