UP Board 12th Paper Leaks : Two arrested, College Manager son leak Zoology & Math Paper #agra
आगरालीक्स आगरा में 12 वीं के गणित और जीव विज्ञान के पेपर को कॉलेज प्रबंधक के बेटे ने लीक किया था, पुलिस ने दो अरेस्ट किए। वीडियो।
आगरा में गुरुवार 29 फरवरी को को 12 वीं का जीवविज्ञान और गणित का पेपर था। दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक पेपर होना था। मगर, दोपहर 3.15 बजे वाटस एप ग्रुप आल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर पेपर शेयर कर दिए गए। ये पेपर विनज चौधरी के मोबाइल से शेयर किए गए थे। इससे खलबली मच गई।
इस मामले की जांच कराई गई। डीआईओएस दिनेश कुमार ने श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह चौधरी, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह सहायक अध्यापक जीएसके इंटर कॉलेज किरावली, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. गजेंद्र सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ ही विनय चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विनय चौधरी प्रबंधक का बेटा है और कॉलेज में कंप्यूटर आपरेटर है उसी के द्वारा वाटस एप ग्रुप पर पेपर लीक किया गया था।
पुलिस ने दो अरेस्ट किए
इस मामले में पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र चौधरी सहित दो को अरेस्ट कर लिया है। पेपर लीक के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।