Saturday , 22 February 2025
Home आगरा UP Board Result 2024 Agra : Anu Dhakare with 97% mark top in 12th & Saumya with 97.17% marks top in 10th in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

UP Board Result 2024 Agra : Anu Dhakare with 97% mark top in 12th & Saumya with 97.17% marks top in 10th in Agra #agra

आगरालीक्स …आगरा में यूपी बोर्ड में 12 वीं और 10 वीं में बेटियां रहीं टॉपर। बेटियों ने बढ़ाया मान, टॉपर्स के बारे में जाने। अनु धाकरे ने 97 प्रतिशत अंक और सौम्य ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया टॉप।


यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट शनिवार दोपहर में घोषित कर दिया गया। आगरा के 1.24 लाख छात्रों ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा दी थी। आगरा के हाईस्कूल में 94.98 % और इंटर में 83.28 % छात्र पास हुए हैं।


इंटरमीडिएट में अनु धाकरे ने मारी बाजी, प्रदेश में पांचवें स्थान पर
इंटरमीडिएट में पीएस इंटर कालेज भोलपुरा कुंडौल की अनु धाकरे 97 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर हैं और प्रदेश में पांचवें स्थान पर हैं। सैनिक इंटर कालेज फतेहपुर, जैतपुर कलां की अंजली, एसबी कन्या इंटर कालेज नगला देवहंस फतेहाबाद की अदिति गुप्ता और एसएसएडी जी महाराजा इंटर कालेज डौकी की नेहा शर्मा सहित तीन छात्रा 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। मार्निंग रेज इंटर कालेज नवांमील के रंजीत कुमार 96.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।


10 वीं में सौथ्या टॉपर, प्रदेश में सातवें स्थान पर
हाईस्कूल में में बीआर इंटर कालेज, फतेहपुर सीकरी की सौम्या ने टॉप किया है। सौंम्या के 97.17% अंक है, वे प्रदेश के टॉपर्स में सातवें स्थान पर हैं। वहीं, आगरा में श्री शिव प्रसाद राष्ट्रीय इंटर कालेज अछनेरा के गौरव यादव 96.5 % के साथ दूसरे और भगवती देवी जैन कन्या इंटर कालेज की काजल कुमारी 95.17 % अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!