आगरालीक्स…Agra News : यूपी बजट में आगरा सहित प्रदेश की मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी, आगरा में साइंस सिटी के लिए 25 करोड़ दिए। आठ लाख आठ हजार 736 करोड़ छह लाख का बजट पेश। ( UP Budget 2025 : Scooty to girl student of higher education, Rs 25 crore to Science city in Agra#Agra)
योगी सरकार ने गुरुवार को अभी तक का सबसे बड़ा आठ लाख आठ हजार 736 करोड़ छह लाख का बजट पेश किया। इसमें महिलाओं के कल्याण और छात्राओं की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी इसके लिए योजना लाई जा रही है।
25 करोड़ से साइंस सिटी
आगरा में साइंस सिटी प्रस्तावित है। इसके लिए 25 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। साइंस सिटी भोगीपुरा में लगभग तीन एकड़ भूमि जो बोर्डिंग हाउस की मिल्कीयत के नाम से मौजू है और बेसिक शिक्षा विभाग के प्रबंधन में है। वहां बनाई जाएगी। वहीं, नक्षत्रशाला, साइंस सिटी और विज्ञान पार्क बनाया जाना है।