
मुख्य सचिव आलोक रंजन आज फैजाबाद के दौरे पर हैं। यहां के दर्शननगर में आलोक रंजन तीन सौ बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर बिजली का फ्यूज उड़ गया। जिस समय फ्यूज उड़ा उस समय आलोक रंजन फैजाबाद मंडल के अधिकारियों के साथ लिफ्ट में थे। बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण लिफ्ट दूसरी मंजिल पर ही फंस गई। करीब पांच मिनट बाद बिजली आपूर्ति होने के बाद लिफ्ट फिर से चली। इसके बाद वे बाहर निकल सके।
Leave a comment