Monday , 16 February 2026
Home agraleaks UP election 2017-Agra: CM Akhilesh Yadav list of candidate release soon for Agra
agraleaksबिगलीक्स

UP election 2017-Agra: CM Akhilesh Yadav list of candidate release soon for Agra

आगरालीक्स…सपा की रार में आगरा के प्रत्याशी पिस गए हैं। सीएम अखिलेश की तरफ से तीन विधानसभा पर प्रत्याशी के नामों पर सहमति बन गई है, उत्तर विधानसभा के साथ ही एत्मादपुर और छावनी विधानसभा से प्रत्याशियों के नामों की सूची स्थानीय पदाधिकारियों ने सीएम अखिलेश यादव को दी थी, उन्होंने इन तीनों को प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति दे दी है।
शुक्रवार को शहर की दो विधानसभा सीट और देहात की एक सीट पर सीएम अखिलेश की तरफ से तीन नए प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। इनके नाम सामने आने से प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है।
भाजपा नहीं कर रहा ज्वाइन, अरिदमन सिंह सपा से पत्नी संग लडेंगे चुनाव
कई दिनों से बाह से सपा से विधायक अरिदमन सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी। उन्होंने शुक्रवार को अपने मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वे और उनकी पत्नी सपा से ही बाह और खेरागढ से चुनाव लडेंगी।

28 को जारी हुई थी सूची
विधानसभा चुनाव के लिए सपा की टिकट पर सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की अलग अलग सूची के असमंजस पर पहली सूची जारी की गई है। आगरा और अलीगढ मंडल के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही, शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सपा में प्रत्याशियों को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में पिछले चुनाव में सपा की टिकट से जीते विधायकों की टिकट भी कट सकती है, इस तरह की चर्चाओं के बाद सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में मौजूदा विधायकों को चुनाव लडाने और ना लडाने का फैसला लिया गया है। आगरा के बाह से अरिदमन सिंह विधायक हैं, पार्टी ने बाह विधानसभा सीट से उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया है।

एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं
नई सूची में एत्मादपुर से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है। यहां से प्रेम सिंह बघेल ने पिछला चुनाव लडा था और बसपा के धर्मपाल सिंह से चुनाव हार गए थे। लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों में कुछ का कहना है कि कांग्रेस से संभावित गठबंधन के चलते इस सीट पर फैसला नहीं लिया गया है। हो सकता है गठबंधन होने की सूरत में सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाए। कुछ लोगों का कहना है कि इस सीट पर अभी विचार चल रहा है। जल्द ही नाम तय कर दिया जाएगा।

दक्षिण – क्षमा जैन सक्सेना
उत्तर – कुंदनिका शर्मा
छावनी – चंद्रसेन टपलू हार्ट अटैक से मौत हो गई
आगरा ग्रामीण – राकेश धनगर
सीकरी – राम निवास शर्मा
फतेहाबाद – डा. राजेंद्र सिंह
बाह – अरिदमन सिंह
खेरागढ़ – पक्षलिका सिंह

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police arrested six thieves of an interstate gang…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े 6 चोर..एक दिन पहले ही दिल्ली में ज्वैलरी...

error: Content is protected !!