Sunday , 8 March 2026
Home स्पोर्ट्स Roller Skating Open Championship start in Agra
स्पोर्ट्स

Roller Skating Open Championship start in Agra

100

आगरालीक्स ..ताजनगरी में रोलर स्केटिंग ओपन चैंपियनशिप का पहली बार रंगारंग आगाज हुआ। स्केटिंग के साथ कदम ताल करते हुए 15 राज्यों के 400 बच्चों ने करतब दिखाए। शुक्रवार से न्यू इरा स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल, शमसाबाद रोड पर शुरू हुई तीन दिवसीय रोलर स्केटिंग ओपन चैम्पियनशिप में पहले दिन 500 मीटर की तीन कैटेगिरी में रोमांचकारी स्केटिंग रेस में बच्चों ने हिस्सा लिया।

skating 2
स्केटिंग 2020 में ओलंपिक गेम में शामिल हो जाएगा, इससे बच्चों में उत्साह है, यह उत्साह कश्मीर से लेकर केरल तक के 15 राज्यों के बच्चे अपने कोच और परिजनों के साथ यहां पहुंचे बच्चों में देखने को मिला। दिनेश कुमार उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने चैंपियनशपि का शुभारंभ करते हुए इसे आगरा के लिए बडी उपलब्धि बताया। साथ ही स्कैटिंग से कदमताल करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। आगरा के सेंट कॉनरेडस, सेंट पीटर्स, ग्लोबल स्कूल, सेंट जॉर्जेज सेंट फ्रांसिस, शिवालिक पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, माउंट जी लिट्रा, आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि सुधीर नारायण ने छात्रों का उत्साह बढाया। पर्यटन अधिकारी प्रदीप, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक स्पर्श बंसल, स्पोटर्स टीचर नरेंद्र सिंह, सोसायटी के अध्यक्ष केएन लाल, आयोजन सचिव संजय श्रीवास्तव, महासचिव ऋतु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

तीन कैटेगिरी में हुई 500 मीटर रेस
पहले दिन एडजस्टेबल स्केट, हाइपर स्केट और इनलाइन स्केट कैटेगिरी में 500 मीटर की रेस हुई, स्केट के साथ रेस लगाते हुए बच्चों का बैलेंस को देख दर्शक दंग रह गए।
आज रोल हॉकी प्रतियोगिता
शनिवार को रोलर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, इसमें 15 टीमें हिस्सा लेंगी और रविवार को फाइनल होगा। वहीं, एक हजार मीटर की लॉंग स्केट रेस और 500 मीटर की रिले रेस का आयोजन किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

India reached T20 World Cup 2026 Final

आगरालीक्स…. टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची. रोमांचक...

स्पोर्ट्स

Team India reached the semi-finals of the T20 World Cup with pride, defeating the West Indies by 5 wickets

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शान से पहुंची टीम इंडिया. वेस्टइंडीज...

स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026: Today everyone’s eyes are more on the India-Zimbabwe match than on Pakistan

आगरालीक्स…जिमबाव्वे ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी. टी20 विश्व कप में...

स्पोर्ट्स

Congratulations, India beat Pakistan by 61 runs in the T20 World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन...

error: Content is protected !!