आगरालीक्स …आगरा में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद हुई रार में एक ही सीट से सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया, अब कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ डीसी गोयल ने सपा कांग्रेस गठबंधन के लिए नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है। बुधवार को प्रेसवार्ता में डॉ डीसी गोयल ने बताया कि उन्होंने आगरा उत्तर सीट से नामांकन किया था, लेकिन सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। आगरा उत्तर सीट से सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ही संयुक्त प्रत्याशी होंगे, उन्होंने कहा कि वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे।
सपा ने गठबंधन के बाद दो प्रत्याशियों की टिकट काटी
आगरा दक्षिण सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी नजीर अहमद पहले ही घोषित हो चुके हैं। इस सीट पर सपा से क्षमा जैन सक्सेना प्रत्याशी थीं। उनकी टिकट कटने के बाद रविवार रात को कांग्रेस प्रत्याशी नजीर उनके आवास पर पहुंचे और उनसे समर्थन मांगा। वहीं, आगरा ग्रामीण सीट पर सपा ने राकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया था, इनकी टिकट काट दी गई है। अब इस सीट पर कांग्रेस के उपेंद्र सिंह चुनाव लडेंगे। जबकि कांग्रेस को तीसरी सीट खेरागढ दी गई है, इस सीट पर भाजपा छोडकर सपा में शामिल हुए अमर सिंह परमार को प्रत्याशी घोषित किया गया था। अब इस सीट पर अभी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए केशव दीक्षित की पत्नी कुसुमलता दीक्षित को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है।
अब ये हैं सपा और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी
आगरा उत्तर अतुल गर्ग पहले डॉ कुंदनिका शर्मा प्रत्याशी थी
एत्मादपुर राजाबेटी बघेल पहले प्रेम सिंह बघेल प्रत्याशी थे
आगरा छावनी ममता टपलू
फतेहाबाद डॉ राजेंद्र सिंह
आगरा ग्रामीण उपेंद्र सिंह, कांग्रेस से गठबंधन के प्रत्याशी हैं, इस सीट पर सपा ने राकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया था
खेरागढ कुसुमलता दीक्षित कांग्रेस से प्रत्याशी हैं, इस सीट पर सपा ने अमर सिंह परमार को प्रत्याशी घोषित किया था
आगरा दक्षिण सपा और कांग्रेस गठबंधन से नजीर अहमद पहले क्षमा जैन सक्सेना
बाह अंशुरानी
फतेहपुर सीकरी लाल सिंह लोधी
Leave a comment