आगरालीक्स .. आगरा सहित पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। 11 फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए अर्ध सैनिक बलों की करीब 100 कंपनी आयी हैं। अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के 1723 मतदान केंद्र का जायजा लिया। संवेदनशील केंद्रों तथा इलाकों में फ्लैग मार्च करने के बाद बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर तीन बजे से शाम तक शहर के एंट्री प्वाइंट समेत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की।
आगरा की नौ विधानसभा के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए 121 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 105 प्रत्याशी पुरुष और 16 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक आगरा दक्षिण में 24 प्रत्याशी हैं। जहां प्रत्येक बूथ में दो-दो ईवीएम लगेंगी, बाकी आठ विस क्षेत्रों के बूथों में एक-एक ईवीएम लगेगी। एडीएम सिटी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार थमने के बाद अगर कोई प्रत्याशी सोशल मीडिया पर वोट मांगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर
0562-2260550, 0562-2250170, 0562-2460022।
टोल फ्री नंबर : 18001803140
Leave a comment