आगरालीक्स ..आगरा की बाह सीट का चुनाव रोचक हो गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने चुनाव का रुख मोड दिया है, त्रिकोणीय मुकाबले में एक तरफ प्रत्याशी रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ वोटों की सेंधमारी शुरू हो गई है।
आगरा की बाह विधानसभा सीट अहम है। यहां से कई बार विधायक रह चुके राजा अरिदमन सिंह मंत्री भी रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ सालों से बाह क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा से विधायक अरिदमन सिंह की पत्नी रानी पक्षालिका सिंह चुनाव लड रही हैं, उनके लिए चुनाव प्रतिष्ठा से जुडा हुआ है। वे बाह की हैं और उन्हें वहां भारी जनसमर्थन मिल रहा है, यहां की जनता के लिए रानी पक्षालिका सिंह सेलेब्रटी से कम नहीं हैं, चुनाव प्रचार के दौरान जब वे क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकलती हैं तो उन्हें देखने के लिए भीड उमड पडी है। बदले चुनावी दौर में रानी पक्षालिका सिंह क्षेत्र के विकास और पीएम नरेंद्र मोदी के युवाओं को रोजगार और उन्हें काबिल बनाने के शुरू किए गए मिशन को आगे बढाना चाहती हैं। उन्हें इसके लिए हर वर्ग और जाति का सममर्थन मिल रहा है, महिलाओं के साथ ही युवा भी उनकी सभाओं में बडी संख्या में दिखाई दे रहे हैं।
बाह सीट पर ही बसपा से मधुसूदन शर्मा प्रत्याशी हैं, वे पिछला चुनाव अरिदमन सिंह से हार गए थे। सोशल इंजीनियरिंग से चुनाव जीतने के लिए प्रचार में जुटे हैं। उनके लिए भी यह चुनाव अहम हो चला है। ऐसे में सपा प्रत्याशी अंशु रानी निषाद के मैदान में आने से चुनाव रोचक हो गया है। बाह सीट पर वोटों में बंटवारा और पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम अखिलेश यादव फैक्टर से मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
Leave a comment