आगरालीक्स… आगरा में तीन गाडियों में 25 लाख रुपये और 10 किलो चांदी बरामद की गई। स्टेटिक और सर्विलांस टीम ने आयकर और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला लिया।
बुधवार को स्टेटिक टीम सर्किल के फोर्स के साथ कुबेरपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी,टीम ने आगरा से फीरोजाबाद की ओर जाती कार से दस किलो चांदी बरामद की। इसके कुछ देर बाद टीम ने सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन से 19 लाख रुपये बरामद किए। एक अन्य कार की तलाशी पर छह लाख रुपये मिले। एसपी मंशाराम गौतम ने बताया दस किलो चांदी की जांच आयकर व व्यापार कर विभाग कर रहा है।
Leave a comment